बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को फैंस उनके अभिनय, निर्देशन, गानों और लेखन के लिए पसंद करते हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी चर्चित फिल्मों और किरदारों के साथ निजी जिंदगी से लेकर मिले अवॉर्ड्स के बारे में ...
फरहान अख्तर को उनकी फिल्मों और उनके दमदार किरदारों के कारण जाना जाता है। फरहान अख्तर को इसके बाद रॉक ऑन, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, द स्काई इज पिंक, तूफान जैसी फिल्मों के दमदार किरदारों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
रॉक ऑन 2 की स्टारकास्ट
- फोटो : ट्विटर @RockOn2TheFilm
रॉक ऑन
फरहान अख्तर ने फिल्म 'रॉक ऑन' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया था। इस फिल्म में फरहान ने आदित्य श्रॉफ का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
3 of 8
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
फरहान अख्तर ने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, अभय देओल और कल्कि के साथ काम किया। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। फिल्म में फरहान ने इमरान कुरैशी का किरदार निभाया था।
4 of 8
भाग मिल्खा भाग
- फोटो : सोशल मीडिया
भाग मिल्खा भाग
मिल्खा सिंह के किरदार को इस फिल्म में फैंस ने बहुत पसंद किया। फरहान अख्तर के साथ इस फिल्म में योगराज सिंह, दिव्या दत्ता, सोनम कपूर ने काम किया। अपने किरदार को और खास बनाने के लिए फरहान ने रोज 13 घंटे तक ट्रेनिंग ली थी, उन्होंने फिल्म के लिए शराब भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
5 of 8
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तूफान
'तूफान' फिल्म में फरहान अख्तर ने बॉक्सर अजीज का किरदार निभाया था। साल 2021 में आई इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद शानदार रही।
विज्ञापन
6 of 8
द स्काई इज पिंक
- फोटो : सोशल मीडिया
द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर को द स्काई इज पिंक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में देखा गया। इस फिल्म में नरेन और अदिति के किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
विज्ञापन
7 of 8
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान ने बनाई काम से पहचान
फरहान अख्तर बतौर निर्देशक, अभिनेता, निर्माता और गायक इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 1999 में रितेश सिधवानी के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना की। फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर, मां हनी ईरानी हैं। फरहान की बहन जोया अख्तर हैं, जो कि बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे अभिनेता
फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना भबनी से की, हालांकि साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद फरहान ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी कर ली।
इसके अलावा फरहान के करियर और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियों को ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं-