फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बड़ी फराह खान पर आया था शिरीष कुंदर का दिल, शाहरुख और गौरी ने किया था कन्यादान, देखें शादी की तस्वीरें

Wed, 09 Dec 2020 01:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : instagram/bollyg0ssip
बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ निर्देशित की थी। उससे पहले वह बतौर कोरियोग्राफर काम करती थीं। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात निर्देशक शिरीष कुंदर के साथ हुई थी। फराह और शिरीष ने नौ दिसंबर साल 2004 में शादी की। उनकी शादी का किस्सा भी बहुत रोचक है। तो चलिए फराह और शिरीष की शादी के सालगिरह के मौके पर उनकी लव स्टोरी बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : instagram/bollyg0ssip
फिल्म निर्देशक बनने से पहले शिरीष एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। यहां उन्होंने सबसे पहले एक एडिटर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : isntagram/bollywood_History
फराह और शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों सेट पर हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी शादी करेंगे। एक दिन अचानक शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया। उस वक्त फराह 32 की और शिरीष 25 साल के थे।

4 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : isntagram/bollywood_History
फराह ने शिरीष के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। करीब सात महीने डेटिंग के बाद गोवा में उन्होंने सगाई की थी। 2004 में उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहले रजिस्टर्ड मैरिज की। फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ। शादी में कन्यादान की रस्म शाहरुख खान और गौरी ने किया था। फराह और शिरीष के तीन बच्चे जार, दीवा और आन्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : isntagram/bollywood_History
फराह खान से शादी बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और 'जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। ऐसी खबरें थीं कि शिरीष की वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रा वन' के बारे में ट्वीट कर दिया था जो शाहरुख को रास नहीं आया था। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते ठीक हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें