फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर पर अटैक, 10 हजार रुपये में बची हमलावर की जान

Thu, 07 Dec 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
arjun kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूजर बोनी कपूर के बेटे और मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर पर एक शराबी शख्स ने हमला किया है। उनके साथ यह हादसा फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के सेट पर हुआ है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर खुद एक पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन

2 of 4
Arjun kapoor
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही थी। वहां कमल कुमार नाम का एक शख्स अर्जुन कपूर के वैनिटी वैन के पास पहुंचा और खुद को उनका फैन बताते हुए एक्टर से हाथ मिलाने की कोशिश की। अर्जुन कपूर ने जैसे ही उस शख्स का हाथ थामा, उसने उनका हाथ मरोड़ दिया। आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
Arjun kapoor
पुलिसिया तफ्तीश में खुलासा हुआ कि खुद को अर्जुन कपूर का फैन बताने वाला वह शख्स पेशे से एक ड्राइवर है। जिस वक्त उसने अभिनेता पर हमला किया उस वक्त वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने बताया कि कमल कुमार की ऑल्टो कार (यूके 05 टीए 1962) को सीज कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिथि कलाकारों के साथ इस तरह की बदसलूकी करने पर शहर के लोगों ने निंदा की है।
विज्ञापन

4 of 4
Parineeti and Arjun Kapoor
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। अर्जुन और परिणीति की जोड़ी पहली बार फिल्म 'इशकजादे' में साथ दिखी थी। इसके अलावा यह जोड़ी फिल्म 'नमस्ते कैनडा' में भी दिखेगी। दिबाकर बैनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 18 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी।
पढ़ें: मोशन पोस्टर में पैडमैन के बारे में कुछ ऐसा बोलीं सोनम, अक्षय को मिला सबक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें