फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की फैन ने दी 'बागी 4' में उन्हें न काम करने की सलाह, अभिनेता की प्रतिक्रिया आई सामने

Sat, 01 Jul 2023 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और डांस की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता ने भले ही 'बागी' के साथ एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत की हो, लेकिन तीन फिल्मों के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि उनके चाहने वाले अब इसका कोई और भाग नहीं चाहते हैं। 'बागी 4' में काम करने की अफवाहों के बीच, एक प्रशंसक ने ट्विटर पर अभिनेता को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्हें ऐसी किसी फिल्म में काम करने के लिएमना किया गया है जिससे उनकी प्रतिष्ठा खराब हो। 
Celebs: इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई थी कास्मेटिक सर्जरी, उल्टा पड़ा दांव और बिगाड़ ली शक्ल
 
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
एक लंबे नोट में, एक प्रशंसक ने लिखा, "यह बहुत निराशाजनक है और मैं कहूंगी कि यह आपकी मूर्खता है, आप गणपत और बीएमसीएम (बड़े मियां छोटे मियां) आदि फिल्मों से अपनी प्रतिष्ठा वापस हासिल करेंगे और फिर बागी 4 में काम करेंगे।" खुशी नाम की प्रशंसक ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए आगे कहा, "हीरोपंती 2 के दौरान, हम टाइगरियंस को बहुत उम्मीदें थीं, फिर ट्रेलर देखने के बाद यह कम हो गई, फिर फिल्म रिलीज के बाद हम बेहद निराश हुए और अब आप फिर से वही गलती करने जा रहे हैं।" 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद (हीरोपंती 2) आपने अद्भुत निर्देशकों के साथ गणपत, बीएमसीएम जैसी फिल्मों का चयन किया। हमें खुशी है कि आप अपनी वापसी को मजबूत बनाएंगे... अब आप बी4 का संकेत दे रहे हैं, जो हर टाइगरियन का दिल तोड़ रहा है।" 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पोस्ट का जवाब देते हुए, अभिनेता ने लिखा, "हाय खुशी। आपकी चिंता और सलाह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। चिंता न करें, मैं आपको फिर से गौरवान्वित करूंगा... सब कुछ ध्यान में रखूंगा।" यह पहली बार नहीं है कि प्रशंसक अभिनेता को फिल्म बनाने से रोकने के लिए उनके पास पहुंचे हैं। पिछले साल, निर्माताओं द्वारा फिल्म फ्रेंचाइजी के चौथे भाग की घोषणा के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म लेने के खिलाफ चेतावनी दी और उन्हें इस परियोजना से बाहर निकलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी भागनानी, टाइगर श्रॉफ, विकास बहल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर कृति सेनन के साथ अपनी अगली फिल्म 'गणपत' की रिलीज के इंतजार में हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। 
Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें