आज के समय में लोगों के बीच पॉपुलर होने के कई तरीके हैं। न सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले स्टार्स को आज लोग जानते हैं, बल्कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तमाम लोग कंटेंट पेश कर लाइमलाइट में आ जाते हैं। कभी किसी शख्स का कोई वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल होता है, और इससे वे रातों-रात पॉपुलर हो जाते हैं, जिसके हमारे पास तमाम उदाहरण हैं। इतना ही नहीं फेमस होने के लिए यूट्यूब भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। आए दिन तमाम तरह के कंटेंट, यूट्यूबर्स लोगों के सामने पेश करते हैं। इनमें से ही कुछ कि क्रिएटिविटी दर्शकों को खूब भा जाती है, और इसका नतीजा उनके वीडियो पर आए लाइक्स और व्यूज में दिखता है। भारत में कई पॉपुलर यूट्यूबर्स हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर आज दौलत और शोहरत में खेल रहे हैं। तो आइए आपके कुछ चहेते और बड़े यूट्यूबर्स का नेटवर्थ जान लेते हैं-