बॉलीवुड से ज्यादा लोग टॉलीवुड के दीवाने होते जा रहे हैं। बॉलीवुड में साउथ सिनेमा का असर भी देखने को मिलता है तभी तो साउथ फिल्मों का रीमेक बनाकर बॉलीवुड अपनी झोली में सुपरहिट फिल्में शामिल करता है। वहीं साउथ के एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड स्टार्स से कहीं ज्यादा है। उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात फैंस जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू की।
विज्ञापन
2 of 5
mahesh babu
महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हो लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती टॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, महेश बाबू एक फिल्म के लिए 25 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं। महेश बाबू बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत को भी बड़ी टक्कर देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
mahesh babu
महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कम से कम आठ फिल्मों में काम किया और लीड हीरो के तौर पर उन्होंने 1999 में अपनी पारी की शुरुआत की। महेश बाबू की संपत्ति की बात करें तो उनके पास तकरीबन 133 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
4 of 5
mahesh babu and namrata
मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी करने वाले महेश बाबू को कारों का बेहद शौक है। उनके पास कई मॉडल्स की कारें हैं। महेश बाबू को अक्सर लग्जरी गाड़ियों से ट्रैवल करते देखा जाता है। उनके कलेक्शन में Lamborghini Gallardo (3 करोड़ रुपए), Range Rover Vogue (1.6 करोड़ रुपए), Toyota Land Cruiser (1.25 करोड़ रुपए), Mercedes Benz E class (49 लाख रुपए), Audi A 8 (1.30 करोड़ रुपए) कारें हैं। इतना ही नहीं उनके पास 90 लाख की वैनिटी वैन भी है।
बता दें कि उनका हैदराबाद में एक लग्जरी मैन्शन है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है। महेश बाबू अपना पैसा पद्मालया स्टूडियोज, तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर में लगाते हैं। कमाई के मामले में महेश बाबू साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं।