फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का वो चॉकलेटी हीरो तो आपको याद ही होगा जिसने हाथ में गिटार पकड़कर कहा था, 'क्या हुआ तेरा वादा' । ये फिल्म 70 के दशक में काफी पॉपुलर हुई थी । फिल्म के इस हीरो को भी दर्शकों ने खूब सराहा था लेकिन शायद आपको इनका नाम नहीं मालूम होगा । इस हीरो का नाम है तारिक हुसैन खान । जिन्हें तारिक खान के नाम से भी जाना जाता है ।
विज्ञापन
2 of 12
tariq khan
इस फिल्म में तारिक ने 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गाया था, जिसे लोग आज भी गुनगुनाते दिख जाते हैं। इस गाने को सुनते समय लाल वेस्ट कोट, हाथ में गिटार और आंखों में आंसू भरे तारिक खान का चेहरा अपने आप सामने आ जाता है । ये तारिक की तीसरी फिल्म थी ।
विज्ञापन
3 of 12
तारिक खान
तारिक ने 1973 से फिल्म 'यादों की बारात' से अपना करियर शुरू किया था । ये फिल्म हिट थी लेकिन इससे तारिक को कुछ खास फायदा नहीं हुआ था । इसके बाद तारिक ने 1975 में फिल्म 'जख्मी' में काम किया । ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी इसलिए तारिक एक बार फिर स्टार बनने से चूक गए ।
4 of 12
तारिक खान
फिर तारिक को 1977 में फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' मिली । ये फिल्म तारिक के लिए मील का पत्थर साबित हुई । फिल्म में तारिक ने बेहतरीन काम किया । इस फिल्म के बाद लड़कियां तारिक की दीवानी हो गई थीं । बता दें कि तारिक सुपरस्टार आमिर खान के कजिन हैं।
विज्ञापन
5 of 12
तारिक खान
70 के दशक में करियर शुरू करने वाले तारिक खान एक ऐसे एक्टर बनकर उभरे जिसने 'यादों की बारात', 'जख्मी' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी तीन बैक-टू-बैक म्यूजिकल फिल्में दीं। इस फिल्म के बाद तो तारिक खान की फिल्मी पारी जारी रही।
विज्ञापन
6 of 12
तारिक खान
एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर उन्हें मिलते गए और सफलता का कारवां यूं ही चलता गया..लेकिन उनका ये कारवां कुछ सालों बाद ही थम गया और वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। तारिक ने अपने करियर में करीब 15 फिल्में कीं ।
विज्ञापन
7 of 12
तारिक खान
1987 में आई फिल्म 'जेवर' के बाद तारिक को काम मिलना बंद हो गया । इसकी एक वजह ये भी थी कि उनकी पिछली 6-7 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं । इन फिल्मों में 'ख्वाजा की दीवानी', 'नरम गरम', 'भूल', 'जबरदस्त', 'पैसे के पीछे' और 'बात बन जाए' शामिल थी ।
8 of 12
तारिक खान
इसके बाद तारिक ने 8 साल बाद यानी 1995 में फिल्म 'मेरा दामाद' से कमबैक किया । हालांकि ये फिल्म भी फ्लॉप रही । इसके बाद तो तारिक ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया । वो लाइम लाइट से पूरी तरह दूर हो गए । फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर तारिक ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था ।
9 of 12
तारिक खान
इसमें उन्होंने कहा था कि वो असुरक्षित महसूस करने लगे थे। बकौल तारिक खान, 'मुझे लगने लगा था कि मैं एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मेरा करियर सुरक्षित नहीं है। इसलिए मैं एक ऐसी नौकरी चाहता था जहां मेरा करियर सुरक्षित हो।'
10 of 12
tariq khan
चलिए अब हम आपको बतातें हैं कि अब तारिक क्या कर रहे हैं और कहां रहते हैं । तारिक खान आज एक जानी-मानी शिपमेंट कंपनी में सुपरवाइजिंग एक्जीक्यूटिव हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रैवल टिकटिंग और कार्गो फॉर्वर्डिंग में एक डिप्लोमा भी किया है।
11 of 12
tariq khan
तारिक खान आज फिल्मों से दूर हैं और कभी-कदार किसी इवेंट में नजर आते हैं। उन्होंने हर तरह के फिल्मी फंक्शन से दूरी बनाई हुई है। तारिक खान की मानें तो वो अपनी छोटी-सी दुनिया में बेहद खुश हैं। तारिक पिछले दिनों एक इवेंट में नजर आए थे जहां उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था ।
साल 2009 में फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में तारिक ने कहा था, 'मैं अब किसी भी इवेंट में शामिल नहीं होता । मैंने खुद को फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग कर लिया है । 'मेरा दामाद' मेरी आखिरी फिल्म थी । मुझे आज भी फिल्मों के ऑफर मिलते हैं लेकिन मैं अब कैमरा फेस नहीं करना चाहता ।'