फिल्म गुलाबो सिताबो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं आयुष्मान खुराना के लिए फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का चलन उतना अच्छा नहीं रहा। उनकी अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ बीते साल प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म तो बनी लेकिन फिल्म देखने के बाद आयुष्मान खुराना से उतने लोग खुश नजर नहीं आए जितने कि उनकी फिल्में ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ आदि देखकर नजर आए थे। आयुष्मान खुराना पिछले चार पांच साल से काफी संभलकर काम कर रहे हैं। और, इसका फायदा भी उन्हें मिलता दिख रहा है, ऐसे में वह ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ की फिल्म करेंगे भी, इसमें संदेह है।