फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए भारती ने इतनी कम फीस में किया काम, नहीं मिल रहे थे शो

Thu, 22 Jul 2021 05:57 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : Instagram

कोरोना ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की भी हालत खराब कर दी है। कोरोना की मार न सिर्फ आम आदमी पर पड़ी है बल्कि एक्टर्स भी इससे अछूते नहीं रह सके हैं। नए शो और फिल्में तैयार नहीं हो पा रही हैं और पुराने शो बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव एक्टर्स पर पड़ रहा है। कई सारे एक्टर्स बीते दिनों बेरोजगार हो चुके हैं। उन्हें नया काम नहीं मिल पा रहा है। पुराने कलाकार जिनके पास काम है तो उनकी फीस में भारी कटौती हो रही है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी फीस में भी कोरोना के कारण भारी कटौती हुई है। लॉकडाउन के दौरान शोज की शूटिंग ही नहीं हो रही थी, जिस वजह से सभी एक्टर्स घर बैठे हुए थे। उन्हें भी काम नहीं मिल रहा था। जब काम मिलना शुरू हुआ था उन्हें अच्छी खासी फीस कम करना पड़ी। 








 

विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : Instagram

इन बड़े शो के लिए कम की फीस
भारती ने कहा है कि कोरोना के समय सभी को पे-कट झेलना पड़ा है। जिसमें वे भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारती को ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘ डांस दीवाने’ को होस्ट करने के लिए अपनी फीस कम करना पड़ी है। ‘ डांस दीवाने’ के लिए जहां उन्होंने अपनी 70 प्रतिशत फीस कम की है, वहीं ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए 50 प्रतिशत फीस उन्हें कम करना पड़ी है। 

 


 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram

चैनलों को नहीं मिल रहा पैसा
पहले भारती ने इस फीस की कटौती का विरोध किया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने देखा कि एक साल से काम ही बंद पड़ा हुआ है, चैनल को तक पैसा नहीं मिल रहा है तो उन्होंने इस उम्मीद के साथ कम फीस में काम किया कि आगे चलकर सब बेहतर होगा। फीस बढ़ जाएगी।

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : Instagram

टेक्निकल स्टाफ को मिले पूरा पैसा
भारती ने यह भी बताया कि जब सब ठीक था तो चैनल वाले उनकी बात मानते थे। आज चैनल वालों को जब हमारे सपोर्ट की जरूरत है तो हम पीछे नहीं हट सकते। आज जरूरी यह है कि हमारे शोज में जो टेक्निकल स्टाफ काम कर रहा है, उनके पैसे नहीं कटना चाहिए। कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा और हम फिर पहले की तरह काम करने लगेंगे और पेमेंट पा सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो में भारती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जनवरी के बाद आ रहा ‘द कपिल शर्मा शो’ 
भारती ने कहा कि अभी जो महामारी का समय है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि कोई कॉमेडी शो आए। जनवरी के बाद अब ‘द कपिल शर्मा शो’ आने वाला है, यही बहुत अच्छी बात है। महामारी के वक्त कोई भी शूटिंग का रिस्क नहीं लेना चाहता था और उस दौरान कपिल को अपने दूसरे बच्चे को समय देने का भी मौका मिल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें