बहुत जोर शोर से रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ ने सैफ अली खान के बतौर हीरो लगातार नीचे जाते करियर को तो नुकसान पहुंचाया ही है, इस फिल्म से बतौर हीरो जिस कलाकार को लॉन्च करने का सबसे ज्यादा प्रचार हुआ, उन सिद्धांत चतुर्वदी के लिए भी आने वाला समय मुश्किलों वाला दिखने लगा है। इसके चलते हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन कहलाने वाली दीपिका पादुकोण के साथ बनी उनकी फिल्म के थिएटर में रिलीज होने पर ग्रहण लगता दिख रहा है। मुंबई फिल्म जगत में शुक्रवार सुबह से चर्चा है कि दीपिका पादुकोण और सिद्धांत की शकुन बत्रा के निर्देशन में अरसे से बनती रही अनाम फिल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।