फिल्म ‘सूर्यवंशी’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को रिलीज के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होने की बात फिल्म की रिलीज होने से पहले ही तय हो गई थी और इसे लेकर फिल्म के निर्माताओं, वितरकों और प्रदर्शकों के बीच लंबी खींचतान भी चली। इसी के चलते फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एडवांस बुकिंग पर भी असर पड़ा। फिल्म ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 71 लाख रुपये, शनिवार को 1.43 करोड़ रुपये, रविवार को 2.05 करोड़ रुपये, सोमवार को 62 लाख रुपये, मंगलवार को 64 लाख रुपये और गुरुवार को 51 लाख रुपये कमाए। फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई अब तक 190.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसमें गुरुवार के आंकड़े जोड़ने के बाद फिल्म की कमाई और बढ़ने के आसार हैं। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म चौथे हफ्ते में ही दो सौ करोड़ रुपये का आंकडा छू लेगी पर ऐसा हो नहीं सका।