भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह ने बताया कि सुदेश लहरी ने उन्हें कॉमेडियन बनने का पहला मौका दिया। पूरे किस्से को बताते हुए भारती सिंह ने कहा, 'जब मैं अपने कॉलेज में थी, तो एक दिन अपने दोस्तों के साथ गार्डन में मस्ती कर रही थी। उस समय मेरे पास से सुदेश लहरी जी गुजरे। इसके बाद उन्होंने टीचर को जाकर बोला कि गार्डन में एक लड़की है जो बहुत मस्ती कर रही है उसको आप बुलाइए'।