फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने बहन को संक्रमण से बचाने के लिए बुक करा ली मुंबई-दिल्ली की पूरी फ्लाइट? जानिए सच्चाई

Fri, 29 May 2020 03:15 PM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अलका हीरानंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना से चल रही लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे अभिनेता अक्षय कुमार जरूरत पड़ने पर अपने घरवालों पर भी दौलत लुटाने में पीछे नहीं रहते। लॉकडाउन के चौथे चरण में देश में हवाईसेवा की शुरूआत होते ही अपनी बहन और उनके बच्चे को मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए अक्षय कुमार ने पूरा एक हवाई जहाज बुक कर लिया। हालंकि इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लॉक डाउन के चौथे चरण में हवाई यातायात शुरू होने के बाद इस तरह की खबरें सामने आईं कि अक्षय की बहन ने दिल्ली से मुंबई की यात्रा की है। उनके साथ उनकी सहायिका और उनके बच्चे होने की बात भी सामने आई। इस बारे में अमर उजाला ने 28 मई को ही अक्षय कुमार के जनसंपर्क विभाग से संपर्क किया। अक्षय की तरफ से तब कोई जवाब नहीं दिया गया तो अगले दिन फिर इस बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की टीम की तरफ से तब फोन पर ये कहा गया कि यात्रा तो हुई है लेकिन इसके लिए सिर्फ इतना किया गया कि उनके आसपास की सारी सीटें बुक करा ली गईं ताकि यात्रा कर रहे लोगों को दिक्कत न हो।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही फ्लाइट बुक करते समय सिर्फ ये ध्यान रखा गया कि जिन सीटों पर ये लोग यात्रा कर रहे हैं, उनके आसपास की सारी सीटें भी बुक कर ली जाएं और ऐसा कोई इरादा नहीं था कि फ्लाइट में दूसरे लोग यात्रा ही न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
देश में पहले लॉकडाउन के बाद से इसी हफ्ते दो महीने बाद हवाई सेवाएं फिर से शुरू हुई हैं। ऐसी ही एक फ्लाइट भोपाल से दिल्ली के लिए भी दो दिन पहले बुक कराई गई थी जिसमें एक व्यवसायी ने सारी सीटें अपनी बेटी, उसके बच्चों और सहायिका के लिए बुक करा लीं।

पढ़ें: टिड्डियों को पकड़कर खा रहा था ये शख्स, भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, कहा- 'कोरोना वायरस से उन्होंने...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें