फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदर की गलत आदतों के कारण प्रेग्नेंट वाइफ ने छोड़ा था, अब पति और ईशा के रिश्ते का बताया सच

Tue, 01 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
इंदर कुमार
इंदर कुमार के पार्थिव शरीर का 29 जुलाई को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंदर सलमान खान के काफी करीब थे लेकिन वो इंदर के फ्यूनरल में नजर नहीं आए। कुछ टीवी एक्ट्रेस को ही उनके फ्यूनरल में देखा गया। इंदर के जाने के बाद उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी सावना अकेले रह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
इंदर कुमार
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में इंदर कुमार की एक्स वाइफ सोनल कारिया ने इंदर की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। सोनल इस समय अमरावती में हैं और अपने पति दीपेश और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। इंदर और सोनल की भी एक बेटी खुशी है। जो सोनल के पिता के पास रहती है।
विज्ञापन

3 of 9
इंदर कुमार
दूसरी बेटी राशि सोनल और दीपेश की है। इंदर से शादी टूटने के बारे में सोनल ने कहा, 'वो ईशा कोपिकर को भूल नहीं पाया था। शायद ये पहले प्यार का असर था। वो कई बार मुझसे कहता था कि मैं ईशा से मिलने जा रहा हूं। मैं उससे कहती थी कि उसे घर पर ही बुला लो लेकिन वो नहीं मानता था।'

4 of 9
इंदर कुमार
सोनल ने कहा, 'हमारे डिवॉर्स के बाद भी वो शायद ईशा के टच में था। वो कभी कुछ बोलता नहीं था लेकिन मुझे दिखता था कि वो ईशा को भुला नहीं पा रहा है। ये सब मैंने शादी के समय भी सुना था लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया था।'
विज्ञापन

5 of 9
इंदर कुमार
सोनल ने आगे कहा, 'उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की आदत थी। ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था। मैंने उसे रोकने की हर कोशिश कर ली थी लेकिन वो नहीं माना। वो काफी फ्रस्ट्रेट रहता था। क्योंकि उसके पास फिल्में नहीं थीं और वो अपनी ही दुनिया में खोया रहता था।'
विज्ञापन

6 of 9
इंदर कुमार
सोनल ने बताया, 'जब मैं उससे अलग हुई थी तब मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने उसे मैसेज करके बताया था कि वो एक बेटी का पिता बन गया है। लेकिन उसने कोई इंट्रेस्ट नहीं लिया। यहां तक कि उसने मेरे मैसेज का रिप्लाई तक नहीं दिया था।'
विज्ञापन

7 of 9
inder kumar funeral
खुशी के बारे में बताते हुए सोनल ने कहा, 'मैंने खुशी को इंदर के फ्यूनरल की फोटो दिखाई तो वो कुछ समय तक शांत ही रही। खुशी अक्सर अपने पिता के बारे में पूछती है लेकिन मैं क्या बोलती। इंदर ने कई बार मेरे ऊपर हाथ उठाया। ये सब तो चलता रहता था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैं और सहन नहीं कर सकती थी।'

8 of 9
इंदर कुमार
सोनल ने इंदर की पत्नी पल्लवी के बारे में बताया, 'वो और मैं फेसबुक पर दोस्त हैं। जब भी मैं खुशी की फोटो शेयर करती थी तो वो लाइक करती थी। वो एक अच्छी लेडी है। इंदर भी अच्छा था। जो हो गया सो हो गया। उसकी मौत से मैं काफी दुखी हूं।'
विज्ञापन

9 of 9
इंदर कुमार
बता दें कि इंदर की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा कोपिकर का बयान आया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे बहुत दुख हुआ। ये किसी के साथ नहीं होना चाहिए। इंदर की ज्यादा उम्र भी नहीं थी। मैं सदमे में हूं। मैं उनकी फैमिली के लिए भी काफी दुखी हूं। उसकी लाइफ में बहुत अप्स एंड डाउन आए। वो टैलेंटेड एक्टर था लेकिन अपनी आदतों की वजह से बॉलीवुड में टिक नहीं पाया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें