लगभग ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ करने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस भले ही किसी नतीजे पर न पहुंची हो। लेकिन, अभी भी कुछ लोग अपने अपने हिसाब से इस घटना की तह तक जाने की कोशिशों में लगे हैं। एन के सूद नाम के शख्स के एक वीडियो को लेकर शनिवार सुबह से ही मुंबई पुलिस परेशान है। मामले की जांच कर रहे लोग भी इस वीडियो की पड़ताल में जुट गए हैं। सबसे गंभीर बात इस वीडियो में फिल्म निर्माता संदीप सिंह पर लगे आरोप हैं।