फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ ये सिंगिंग रियलिटी शो, मीरा नायर की नई वेब सीरीज समेत ये हैं इस वक्त की पांच मनोरंजक खबरें

Sat, 11 Jul 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आईडिवा 123 रियाज, मीरा नायर, सुपर फैन, अपूर्वा सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर सुपरफैन
ओटीटी भी हिंदी सिनेमा की राह पर है। करण जौहर का शो हो चुका है। करीना कपूर का शो कतार में हैं। एक ओर नए नए ओटीटी ने सिनेमा में अपनी घुसपैठ बनाने के लिए एक बड़े निर्देशक की पत्नी और पत्रकार का दामन थाम लिया है। इनके साथ मिलकर इस ओटीटी ने एक क्विज शो की शुरुआत की है जिसमें भारत के हर हिस्से से लोग भाग ले सकते हैं।  शो का नाम 'सुपर फैन' है जिसमें करीना कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर प्रकाश डालेंगे। इन लोगों से जुड़े तथ्यों के बारे में ही लोगों से सवाल पूछे जाएंगे। जिसका सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
अपूर्वा सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अनदेखी में दिखा अपूर्वा सोनी का कमाल
अनेक कमर्शियल विज्ञापनों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री और मॉडल अपूर्वा सोनी ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'अनदेखी' से अपने करियर की शुरुआत की है। अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए अपूर्वा ने कहा, 'मेरे किरदार का नाम कनक है। वह सुंदरबन ग्रुप में एक डांसर है। मेरी बहन और मैं अचानक से एक अजीब स्थिति में फंस जाते हैं, जहां से निकलने की हम बहुत कोशिश करते हैं लेकिन यह एक ऐसा जाल है जो हमें बाहर निकलने ही नहीं देता। क्योंकि यह एक थ्रिलर सीरीज है इसलिए मैं ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकती। बस इतना जानिए कि आपने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई थ्रिलर वेब सीरीज देखी होंगी लेकिन यह सीरीज एक अलग संदेश भी देती है।'
विज्ञापन

3 of 5
मीरा नायर - फोटो : सोशल मीडिया
जंगल प्रिंस ऑफ दिल्ली पर बनेगी वेब सीरीज
'मानसून वेडिंग', 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्में बनाने वालीं जानी मानी फिल्म निर्देशक मीरा नायर अवध के शाही परिवार की कहानी पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। देश में बंटवारे के समय हुई हिंसा से पीड़ित इस परिवार की ग्राउंड रिपोर्टिंग पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार एलेन बेरी ने की थी। उनके इस पूरे शोध को एक वेब सीरीज के रूप में बनाने की अनुमति मीरा नायर ने उनसे ली है। 'जंगल प्रिंस ऑफ दिल्ली' के नाम से मशहूर इस कहानी पर काम शुरू हो चुका है। 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
हम कलाकार हैं
हिंदी फिल्म और टीवी निर्देशकों की यूनियन इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकारों का सम्मान करने के लिए एक गीत रिलीज किया है। 'हम कलाकार हैं' शीर्षक वाले इस गीत का मुख्य उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे सभी कलाकारों का ऐसे कठिन वक्त में उत्साहवर्धन करना है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोगों सुभाष घई, राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, आनंद एल राय, सलीम-सुलेमान, सुखविंदर सिंह और अशोक पंडित ने मिलकर ऑनलाइन इस गीत को रिलीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईडिवा 123 रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर सिंगिंग रियलिटी शो
देश में गाना गाने के शौकीन लोगों की भी कमी नहीं है। शौकिया तौर पर  गाने वाले लोगों के लिए 'आईडिवा 123 रियाज' एक बार फिर से लौट आया है। इस बार यह कांटेस्ट अपने प्रतियोगियों को गीत गाने का मौका देने के अलावा सबसे अच्छे गायकों को एक मोबाइल फोन पुरस्कार के रूप में देने वाला है। पिछले गुरुवार यानी नौ जुलाई से इस शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस में प्रवेश लेने के लिए प्रतियोगियों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #123Riyaaz के साथ अपनी प्रस्तुति पेश करनी होगी। सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट और व्यूज पाने वाले टॉप तीन प्रतियोगियों को 15 जुलाई की रात में विजेता घोषित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें