फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: रणबीर कपूर संग पर्दे पर रोमांस कर चर्चा में आईं थीं एवलिन शर्मा, जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

Mon, 12 Jul 2021 09:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : Social Media
12 जुलाई 1986 को जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में जन्मीं एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। इस साल एवलिन अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि जन्मदिन से ठीक पहले ही उन्हें बेहद शानदार तोहफा मिला है।दरअसल एवलिन बहुत जल्द मां बनने वाली हैं और ये खुशखबरी उन्होंने अपने फैंस संग साझा की है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। अपने जन्मदिन पर मैं जो चाह सकती हूं उसमें यह सबसे अच्छा उपहार है। हम भविष्य के हर पल के लिए तैयार हैं। एवलिन ने बताया कि बच्चे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होगा। इसके साथ उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलने की इच्छा भी जताई।

मां बनने वाली हैं एवलिन शर्मा

बता दें कि 15 मई को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सर्जन तुषान भिंडी के साथ शादी की थी। शादी की सभी रस्में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में चोरी छिपे शादी रचाई थी। जब उनकी शादी की खबरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया था। अब एवलिन का परिवार पूरा होने जा रहा है और इसे लेकर वो बहुत खुश हैं। हालांकि एवलिन के बारे में बहुत सी बातें हैं जो उनके फैंस शायद ना जानते हों, तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Evelyn sharma - फोटो : instagram
एवलिन के पिता भारतीय हैं और मां जर्मन हैं। एवलिन को अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग पसंद थी। इसी दौरान उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी।  एवलिन भारत में बॉडी केयर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एवलिन शर्मा को करीब आठ भाषाएं आती हैं। इनमें इंग्लिश, हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, थाई, टेगलॉग  फिलिपिनो, फ्रेंच और डच  शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में  फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने 'टर्न लेफ्ट' नाम की एक अंग्रेजी फिल्म से सिनेमा में एंट्री की थी।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram
एवलिन ने बहुत से सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं। उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर संग थोड़े वक्त के लिए ही लेकिन रोमांस करती नजर आईं थीं। इसके अलावा साल 2014 में वो फिल्म 'यारियां' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म का गाना सनी सनी काफी हिट हुआ था और एवलिन इस नाम से मशहूर हो गईं थीं।

4 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एवलिन ने अब तक करीब 15 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी एक भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई। वहीं एवलिन भी विवाद का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने क्रंच मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी बॉडी बिल्कुल टोंड एंड फाइन है और वो योगा से अपने शरीर का ख्याल रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram
बता दें कि एवलिन और तुषान ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई थी। एवलिन और तुषान ने साल 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने सगाई के बाद की तस्वीर साझा की थी। जबकि इस बार शादी के लिए उन्होंने कंट्रीसाइड लोकेशन को चुना। अपनी शादी के बारे में और जानकारी देते हुए एवलिन ने बताया था कि, 'हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। यकीनन हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्त भी इस दौरान हमारे साथ हों, लेकिन हमें पता है कि उनका प्यार और आशर्वाद हमारे साथ हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें