फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: 'एक नहीं बल्कि दो बार किया खौफनाक स्थिति का सामना', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं ईशा गुप्ता

Fri, 29 Sep 2023 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां और अभिनेता हो चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कास्टिंग काउच से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ महिला स्टार ही नहीं, बल्कि अभिनेताओं ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया है कि, उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, कास्टिंग काउच की वजह से कई फिल्मी सितारे कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।  वहीं, अब कास्टिंग काउट पर बॉलीवुड की जानी-मानी और बोल्ड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने खुलासा किया है। उनके मुताबिक उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार कास्टिंग काउच का सामना किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने हाल ही में आउटडोर शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए भयावह कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में खुलासा किया। एक ताजा इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि उन्हें इस डरावनी स्थिति का सामना एक बार नहीं, बल्कि दो बार करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी एक फिल्म की शूटिंग आधी पूरी हो गई थी तो एक फिल्ममेकर ने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा था।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता ने इस इंटरव्यू में बताया कि, 'फिल्म आधी पूरी हो चुकी थी। जब मैंने मना कर दिया तो सह-निर्माता ने निर्माता से कहा कि वह मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहते। मैं सेट पर क्या कर रही हूं? इसके बाद कुछ निर्माताओं ने मुझे फिल्मों में लेने से भी इनकार कर दिया। मैंने सुना था कि ये लोग मेरे बारे में कहते थे कि अगर मैं कुछ करूंगी ही नहीं तो मुझे फिल्म में लेने का क्या फायदा?' अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि एक बार आउटडोर शूटिंग के दौरान वह अपने कमरे में किसी के घुसने से डर गई थीं और इसलिए, उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट से उसी कमरे में उनके साथ सोने की रिक्वेंस्ट की थी।
Gadar 2: अमीषा को सकीना के किरदार में ढालने के लिए उनकी पीठ पर थपकी मारते थे अनिल, निर्देशक ने किया खुलासा

4 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा ने आगे कहा, 'दो लोग थे जिन्होंने कास्टिंग काउच का जाल बिछाया था। मैं समझ गई थी लेकिन मैंने फिर भी फिल्म की क्योंकि यह उनकी तरफ से एक छोटा सा कदम था। उन्हें लगा कि मैं आउटडोर शूट के दौरान उनके जाल में फंस जाऊंगी। मैंने होशियार भी थी, मैंने कहा कि मैं अकेले नहीं सोऊंगी। मैंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपने कमरे में सोने के लिए बुलाया।'
Salman Khan: 'टाइगर के मैसेज' को मिले प्यार से गदगद हैं सलमान, फैंस को धन्यवाद दे फ्रेंचाइजी पर जताया गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता भले ही इस समय किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में नजर न आ रही हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बखूबी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखना काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता ने 2012 में फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह 'राज 3डी', 'गोरी तेरे प्यार में', 'हमशकल्स', 'रुस्तम', 'टोटल धमाल', 'पलटन', 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 'एक बदनाम...आश्रम सीजन 3' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें