फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 3: कौन हैं राधिका गुप्ता? 'शार्क टैंक इंडिया' के सीजन 3 में बतौर जज आएंगी नजर

Sat, 04 Nov 2023 06:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'शार्क टैंक इंडिया 3' के जज पैनल में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टरऔर सीईओ और विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा मान्यता प्राप्त एक युवा वैश्विक लीडर और एक कुशल लेखिका राधिका गुप्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
शार्क टैंक इंडिया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित शो 'शार्क टैंक इंडिया' के पिछले दो सीजन खूब पसंद किए गए। इस शो के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। शो के तीसरे सीजन की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। शो के तीसरे सीजन में कई नए उद्यमियों को जज पैनल में शामिल किया गया है। रितेश अग्रवाल, दीपिंदर गोयल के बाद, एक और बिजनेसवुमन जो शार्क टैंक इंडिया 3 के जज पैनल में शामिल होंगी। इनका नाम राधिका गुप्ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
शार्क टैंक इंडिया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
शार्क टैंक इंडिया 3 के जज पैनल में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टरऔर सीईओ और विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा मान्यता प्राप्त एक युवा वैश्विक लीडर और एक कुशल लेखिका राधिका गुप्ता शामिल हैं। शो के इस सीजन में बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता, कारदेखो ग्रुप और इंश्योरेंसदेखो.कॉम के सीईओ और सह-संस्थापक अमित जैन और शादी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल जैसे प्रतिभाशाली लोग शामिल हैं। 

RARKPK: शबाना आजमी को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा, बताया- एक सीन में मेकअप नहीं लगाना चाहती थीं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 5
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और सीईओ विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, लेंसकार्ट.कॉम के संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल ओयो रूम्स के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल और जोमेटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल शामिल हैं। 

दिल दहला देंगी ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
 

4 of 5
राधिका गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राधिका गुप्ता की बात करें तो वह एडलवाइस म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। फरवरी 2017 में उन्होंने एमडी का पद संभाला था। इससे पहले वह तीन वर्षों तक एडलवाइस मल्टी-स्ट्रैटेजी फंड के बिजनेस प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका गुप्ता, शार्क टैंक इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका गुप्ता एक कुशल लेखिका भी हैं और उन्हें विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा एक युवा वैश्विक लीडर के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। राधिका ने व्हार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र में बीएससी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी.एस.ई की डिग्री प्राप्त की है। राधिका ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में जेरोम फिशर कार्यक्रम भी किया। 

Kajol: 'उधार की जिंदगी' के 29 साल पूरे होने पर काजोल ने साझा किया नोट, फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें