आषाढ़ मास के शुक्ल में पड़ने वाली एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस बार यह 23 जुलाई, सोमवार को पड़ रही है। इसके साथ ही चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन से भगवान विष्णु 4 माह के लिए पाताल लोक में योगनिद्रा करने चले जाते हैं। जिसके कारण 4 माह तक किसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे यज्ञ, विवाह, गोदान आदि पर रोक लगा दी जाती है।
पढ़ें: - देवशयनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु का व्रत, जानें पूजा विधि