फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लस्ट स्टोरीज के इस आपत्तिजनक सीन ने बदल दी कियारा की किस्मत, अब करण जौहर कर देंगे मालामाल

Mon, 23 Jul 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी
सुपरफ्लॉप फिल्म 'फुगले' (2014) से करियर शुरू करने वाली कियारा आडवाणी को सुपरहिट फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से भी फायदा नहीं हुआ। परंतु इन दिनों वह खुश हैं क्योंकि उनके लिए बड़ी फिल्में जो नहीं कर सकीं वह वेब के लिए बनाई फिल्म ने कर दिया। आजकल उनके पास फिल्मों के खूब ऑफर हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
kiara advani
असल में पिछले दिनों वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में कियारा पर एक उत्तेजक दृश्य फिल्माया गया। इसके बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का गाया गाना कभी खुशी कभी गम बजा। इस पर लता ने नाखुशी जताई। जिससे लोगों को ध्यान कियारा पर गया और उनकी किस्मत बदल गई। 

 
विज्ञापन

3 of 4
kiara advani at akash ambani engagement
'लस्ट स्टोरीज' में मनुष्य-मन की वासना पर आधारित चार कहानियां हैं, जिन्हें चार अलग-अलग निर्देशकों ने डायरेक्ट किया। कियारा वाली कहानी करण जौहर ने डायरेक्ट की। वह कियारा से इतने खुश हैं कि उन्होंने अपने बैनर की दो और फिल्मों में कियारा को कास्ट किया है। इनमें से एक अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
कियारा आडवाणी
कई और निर्माता-निर्देशक भी कियारा के पास पहुंचे हैं परंतु वह सोच-समझ कर बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि ऑफरों की इस बाढ़ में वह ऐसी फिल्में नहीं करेंगी जिनमें हीरो के साथ अंतरंग दृश्य रखा गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें