फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी से लेकर आखिरी सूर्यग्रहण तक, मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 11 Aug 2018 09:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
57 के हुए बॉलीवुड के 'अन्ना' 
'अन्ना' के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातोंरात सुनील शेट्टी का सितारा बॉक्स ऑफिस पर चमक गया।

पढ़ें: पहली फिल्म में सुनील शेट्टी की हीरोइन बनने के लिए कोई नहीं था तैयार,अब हर साल कमाते हैं 100 करोड़
विज्ञापन

2 of 5
हिना का बिंदास अंदाज
'बिग बॉस' सीजन 11 में कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच हिना खान ने एक और तस्वीर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वो ये शर्ट पहनने पर मजबूर क्यों हुई हैं।

पढ़ें: ऐसा क्या हो गया हिना खान को खुलेआम पहननी पड़ी ब्वॉयफ्रेंड की शर्ट, वजह पर यकीन करना होगा मुश्किल
 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस का जन्मदिन आज
बहरीन में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। कम समय में ही जैकलीन बॉलीवुड में पॉपुलर हो गई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो हॉलीवुड मूवी स्टार होंगी। एक मॉडलिंग के प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई पहुंची जैकलीन ने सुजॉय घोष की फिल्म के लिए ऑडीशन दिया था और देखते ही देखते उनकी किस्मत बदल गई।

पढ़ें: बहरीन के राजकुमार से था जैकलीन फर्नांडिस का अफेयर, इस डायरेक्टर के लिए कर लिया था ब्रेकअप 

4 of 5
ब्रैड ने एंजेलिना के आरोपों को किया खारिज
अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली के आरोप के बाद अब ब्रैड पिट ने सफाई दी है। उन्होंने एंजेलिना जोली के आरोपों को खारिज किया है। उनके वकील ने कोर्ट में बताया कि ब्रैड पिट ने एंजेलीना को अब तक 13 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम दे चुके हैं। दरअसल, एंजेलिना जोली का आरोप है कि बच्चों के लिए पिट कोई खर्चा नहीं दे रहे हैं।

पढ़ें: एंजेलिना जोली के आरोप पर बोले एक्स हसबैंड ब्रैड पिट, 'मैंने मिलियन में रुपये खर्च किए हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज
आज साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा यानी कि भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण उत्तरी कनाडा, ग्रीन लैंड,आइसलैंड, ब्रिटिश द्वीप समूह, उत्तरी भाग रूस, कजाकिस्तान, मंगोलिया और चीन के अधिकतर भागों में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दिन में 1 बजकर 32 बजे से प्रारम्भ होगा और शाम 5 बजकर 1 मिनट पर खत्म होगा।

पढ़ें:  Solar Eclipse 2018: 11 अगस्त को दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर न करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें