फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वरूपम' से लेकर सूर्य ग्रहण तक, मनोरंजन और धर्म जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Fri, 10 Aug 2018 09:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विश्वरूपम 2
'विश्वरूपम 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज
कमल हालन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की शूटिंग वैसे तो काफी पहले खत्म कर ली गई थी लेकिन फाइनेंशियल प्रॉब्लम, पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स के काम के चलते इसकेे रिलीज में देरी हुई। बता दें कि यह फिल्म साल 2013 में ही रिलीज होनी थी। अब देखना होगा कि कमल हासन अभिनीत इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

पढ़ें: Movie Review: कमजोर कहानी और विषय से भटकी हुई है 'विश्वरूपम 2'
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर
'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर रिलीज
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित है। डायरेक्टर श्री नारायण सिंह की यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

पढ़ें: 'बत्ती गुल मीटर चालू' का पहला पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा शाहिद की फिल्म का ट्रेलर 
 
विज्ञापन

3 of 5
shatrughan sinha kapil sharma
कपिल से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा
ऐसा लग रहा है टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से कपिल टीवी से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा कपिल शर्मा से नाराज हैं।

पढ़ें: सोनाक्षी के फटकार लगाने के बावजूद नहीं माने थे कपिल शर्मा, अब 'शत्रु' ने तोड़ी चुप्पी

4 of 5
Sacred Games
'सेक्रेड गेम्स' पर नेटफ्लिक्स का फैसला
निर्देशक अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को जहां दर्शकों ने काफी सराहा तो वहीं फिल्म से जुड़ा विवाद भी सामने आया है। वेब सीरीज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई गई है लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स में विवादित डायलॉग को हटाने या बदलने से मना कर दिया है।

पढ़ें: सेक्रेड गेम्स विवाद: राजीव गांधी पर आपत्तिजनक शब्द नहीं हटाएगा नेटफ्लिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Grahan
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कल
11 अगस्त को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।

पढ़ें: Solar Eclipse 2018: 11 अगस्त को दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर न करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें