इमरान हाशमी का नाम इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वजह अभिनेता द्वारा हाल ही में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' में उनके द्वारा निभाया गया विलेन का किरदार है। 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ समेत इमरान हाशमी के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में आईएसआई एजेंट आतिश का किरदार निभाकर इमरान हाशमी ने अपनी रोमांटिक हीरो की छवि को तोड़ दिया है। ऐसे में इमरान लाइमलाइट में हैं। वह अपने किरदार, फिल्म और करियर से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर चुके हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इमरान हाशमी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने जीवन में सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार किया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...