इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी पुरस्कार समारोहों से बचते हैं और उन्होंने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में इस बारे में बात की। बातचीत के दौरान वह कंगना रणौत की टिप्पणी पर भी तंज कसते नजर आए। जानकारी हो कि कंगना रणौत ने एक बयान में कहा था कि वह अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बनतीं क्योंकि उन्हें यह सब बेकार लगता है। जब इमरान से पुरस्कार शो पर उनकी राय के बारे में बात करने के लिए कहा गया, और पूछा गया कि क्या उन्हें भी अवॉर्ड शो कंगना की तरह बेकार लगते हैं, तो इस पर अभिनेता, कंगना रणौत पर तंज कसते नजर आए। अभिनेता ने कहा चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अवॉर्ड मिलना बंद गया, शायद वह इसीलिए ऐसा कह रही हैं।