बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत राजनीति में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच कंगना ने खुद को एक नई कार गिफ्ट की है। रविवार को कंगना मुंबई में अपनी नई मर्सिडीज मेबैक में घुमती दिखाई दीं। अभिनेत्री को एक सैलून से बाहर निकलते समय अपनी कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। इस दौरान सफेद रंग के आउटफिट में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।