'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिन मशहूर यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा था। इसी को लेकर जांच जारी है, साथ ही एल्विश यादव ट्रोल्स के निशाने पर हैं। वहीं, अब यूट्यूबर ने एक और बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि वह मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे।