अली असगर
एक्टर अली असगर ने इस खास मौके पर कहा, 'इस साल ईद की कोई तैयारी नहीं है। हालात तो बहुत बुरे हैं, लॉकडाउन का दूसरा साल हो चुका है। मैं तो घर पर ऑनलाइन जमात देखकर ही अपनी नमाज अदा करूंगा। बस इससे ज्यादा कुछ भी नहीं, क्योंकि जो हालात हैं, न ही मौजूं है जश्न मनाने का और न ही मन। मैंने अपने कई करीबी दोस्तों को खोया है। सच कहूं, तो दिल बैठ चुका है। बहुत कोशिश करता हूं कि निगेटिव न होऊं लेकिन हर दिन एक बुरी खबर ने तोड़कर रख दिया है। किसी दोस्त व रिश्तेदार के बीमार होने की खबर आती है, तो दिल दहल सा जाता है। ऊपरवाले का शुक्र है कि हम परिवार वाले एक साथ घर पर बैठे हैं। यही ईद है मेरे लिए। मैं तो हर नमाज और इबादत में माफी मांग रहा हूं कि हम इंसानों को माफ कर दो। अब तो डॉक्टर्स भी यही कह रहे हैं कि दुआ काम आएगी। पावर, पैसा कुछ काम नहीं आ रहा है।'