सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक साथ डंकी नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहें है, बता दें इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का एलान एक प्यारी सी वीडियो यूनिट के साथ किया गया जिसमें फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के साथ बताया गया कि इसमें राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान को एक साथ फिल्म में काम करते देखा जाएगा।
बता दें, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, पीके और संजू जैसी बड़ी कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में जिसने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए है, के बाद अब राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू दिया है।