फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki Drop 5: रिलीज से पहले 'ओ माही' की पहली झलक आई सामने, शाहरुख खान का स्वैग देख दिल हार बैठे फैंस

Mon, 11 Dec 2023 09:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की फिल्म का रोमांटिक ट्रैक 'ओ माही ओ माही' आज 11 दिसंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने 'डंकी ड्रॉप 5' करके इसका टीजर जारी किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ओ माही टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉप साझा कर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को 'डंकी ड्रॉप 5' भी जारी हो गया है। इससे पहले फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। शाहरुख ने अपने रोमांटिक ट्रैक 'ओ माही ओ माही' की एक झलक साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म का रोमांटिक ट्रैक 'ओ माही ओ माही' आज 11 दिसंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने 'डंकी ड्रॉप 5' करके इसका टीजर जारी किया है। इसे देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। गाने के टीजर में शाहरुख खान अपना फेमस रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। लंबे बालों में किग खान का ये लुक बड़ा ही जबर्दस्त लग रहा है। इसे देखने के बाद ओ माही ओ माही गाने के रिलीज होने का दर्शक और भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Tripti Vs Sara: ‘भूल भुलैया 3’ में सारा के नाम पर नहीं लगी मुहर, रणबीर के बाद कार्तिक की हीरोइन बनेंगी तृप्ति!
विज्ञापन

3 of 5
डंकी गाना ओ माही - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान इस लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। वह काले रंग की शर्ट के साथ  मैचिंग कार्गो पैंट और काले चश्मे में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक पर हर कोई फिदा हो जाएगा। आज ओ माही ओ माही रिलीज करने से कुछ घंटो पहले मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है, जिससे दर्शकों का उत्साह डबल हो जाए। 

एनिमल की दहाड़ तेज, सैम बहादुर का भी दिखा कमाल

4 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'सब पूछते हैं इसके लिए बता रहा हूं। डंकी का मतलब होता है अपनों से दूर रहना....और जब अपने पास हो तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहना। ओ माही ओ माही। आज सूरज के क्षितिज पर डूबने से पहले प्यार को महसूस करें।' 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। भारत में भी 'डंकी' 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

विश्व संगीत के गॉडफादर कहलाते थे पंडित रविशंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें