'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद अब हर किसी की नजरें शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' पर टिकी हुई हैं। शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अभिनीत बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गानों और ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ है। इसी कड़ी में फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।