सिद्धार्थ और गरिमा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'दुकान' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। अमर झुनझुनवाला और शिखा अहलूवालिया इसके निर्माता हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। सरोगेसी पर आधारित फिल्म 'दुकान' 5 अप्रैल, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में स्टार स्टडेड स्क्रीनिंग आयोजित हुई, जिसमें सोहेल खान, चंकी पांडे समेत बॉबी देओल जैसे सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते नजर आए-