फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस: अरमान कोहली के अलावा इन कलाकारों की हो चुकी है गिरफ्तारी, कई बड़ी हस्तियों के नाम भी आए सामने

Sun, 29 Aug 2021 01:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामलों का पर्दाफाश हो रहा है। इन मामलों के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड के कई कलाकारों को जेल तक जाना पड़ चुका है। इस सिलसिले में एनसीबी की टीम अबतक कई एक्टर्स से पूछताछ कर चुकी है। इस क्रम में एनसीबी ने रविवार को बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अभिनेता के घर से एनसीबी की टीम को कम मात्रा में मिले कोकीन ड्रग्स के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

 हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस मामले में किसी बड़ी हस्ती को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले ही एनसीबी कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों को इस मामले में जेल भेज चुके हैं। यहां तक कि एक ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियों से पूछताछ की गई थी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकीरों के बारे में जिन्हें ड्रग्स केस अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती- शौविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती- शौविक चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई पड़ताल में ड्रग्स केस के खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया ने करीब एक महीना मुंबई की भायखला जेल में बिताया था। वहीं, शौविक को गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जमानत मिली थी।

विज्ञापन

3 of 6
भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया

ड्रग्स मामले में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। दरअसल, एनसीबी को छापेमारी के दौरान भारती के घर से गांजा बरामद हुआ था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष दोनों ने ही यह कबूला था कि वे गांजे का सेवन करते रहे हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

4 of 6
एजाज खान  - फोटो : सोशल मीडिया

एजाज खान 

ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था। दरअसल, एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है। जिसके बाद एनसीबी ने एजाज को ड्रग्स मामले में इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
गौरव दीक्षित  - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव दीक्षित 

एनसीबी ने टेलीविजन एक्टर गौरव दीक्षित को भी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, गौरव के घर से कुछ समय पहले छापेमारी के दौरान MD ड्रग्स चरस और दूसरे ड्रग्स बरामद किए गए थे। बता दें कि गौरव की गिरफ्तारी एजाज खान से पूछताछ के आधार पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल 

इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की थी। इस सिलसिले में एक्टर के अलग- अलग ठिकानों पर एनसीबी की रेड चल रही है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें