फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब दुल्हन के अवतार में नजर आईं ये कुंवारी हसीनाएं, खूबसूरती देख थम गईं सांसे

Sun, 29 Aug 2021 01:19 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि एक औरत सबसे ज्यादा खूबसूरत दुल्हन के लिबास में लगती है। बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी कुछ ऐसा ही है। किसी फिल्मी सीन के लिए, ब्राइडल फोटोशूट के लिए या फिर असल जिंदगी में भी जब ये हसीनाएं दुल्हन के रूप में सबके सामने आईं तो दूल्हे के साथ साथ लोगों के भी होश उड़ गए। हालांकि बॉलीवुड की लगभग सारी ही हीरोइनें कभी ना कभी दुल्हन के रूप में सामने आ चुकी हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इनमें से कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने अपने दुल्हन के अवतार में लोगों के दिल धड़का दिए। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की तस्वीरें जिन्होंने बिना शादी के ही दुल्हन बनकर लूट लिया सबका दिल।


आलिया भट्ट

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट पर्दे पर अपने हर लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हालांकि एक एड शूट के लिए आलिया शादी के जोड़े में नजर आई थीं। इस लुक में आलिया इतनी सुंदर लग रही थीं कि हर किसी की नजर उन पर ही जाकर टिक गई थी। वैसे फैंस असल जिंदगी में भी उनके दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन

हाल ही में मिमी गर्ल कृति सेनन का भी ब्राइडल वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो शूट में कृति दुल्हन के लिबास में नजर आईं जिसे देखकर हर किसी की सांसे थम गईं। असल जिंदगी में कृति कुंवारी हैं और उनके इस लुक को देखकर फैंस जल्द से जल्द उन्हें सचमुच की दुल्हन बनते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही रोहन श्रेष्ठ से शादी कर सकती हैं। हालांकि इससे पहले भी श्रद्धा एक फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार अपना चुकी हैं। शादी के जोड़े में श्रद्धा बेहद हसीन और खूबसूरत लग रही थीं।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ

कटरीना भी असल जिंदगी में अभी शादी से दूर हैं लेकिन दुल्हन के अवतार में वो दर्शकों का दिल चुरा चुकी हैं। सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि एक एड शूट के लिए भी कटरीना ने दुल्हन का जोड़ा पहना था। इस लिबास में कटरीना बला की खूबसूरत लग रही थीं। इन दिनों कटरीना का नाम विक्की कौशल संग जोड़ा जा रहा है ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही कटरीना सचमुच दुल्हन के रूप में फैंस के सामने आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर

कुछ ही फिल्म पुरानी जान्हवी कपूर भी अपनी अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। जान्हवी का मॉडर्न अवतार तो हर किसी को पसंद है ही साथ ही पारंपरिक परिधान में भी लोग उन पर दिल हार जाते हैं। जान्हवी भी कई फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी हैं। जहां तक असल जिंदगी में शादी की बात है तो ये मामला अभी काफी दूर का नजर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें