'मदारी' और 'दृश्यम' फिल्म के निर्माता निशिकांत कामत का आज (सोमवार) शाम निधन हो गया। निशिकांत ने 50 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड के गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। निशिकांत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार दोपहर को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और साम को 4 बजकर 24 मिनट पर उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।