Drishyam 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। अभिनेता लिखते हैं, 'ध्यान दें! दृश्यम 2 इस साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।' बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'दृश्यम 2' की टीम ने आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।