शिवालिका ओबेरॉय, अभिषेक पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान शिवालिका ने अभिषेक के प्रपोजल के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था, ‘मैंने खुदा हाफिज के लिए ऑडिशन दिया था, और मुझे अभी भी याद है कि अभिषेक से मिलने से पहले मैं कुमार जी (अभिषेक के पिता कुमार मंगत पाठक) से मिली थी। हमें बाद में पता चला कि हमारे कॉमन फ्रेंड्स थे। अभिषेक पहले से ही 'दृश्यम 2' की शूटिंग कर रहे थे। हमने पिछले दो वर्षों में इतनी पाबंदियों के बावजूद एक साथ समय बिताने के तरीके ढूंढे थे। हमारे दोस्त देख सकते थे कि हम एक दूसरे के लिए अच्छे हैं। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने किसी भी दोस्त को बताए बिना मेरे लिए यह खूबसूरत सरप्राइज प्लान कर मुझे प्रपोज किया।