फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को 'ड्रीम गर्ल' ने कर डाली दोगुनी कमाई, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा सफर

Sun, 29 Sep 2019 01:15 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dream Girl - फोटो : Social Media
कॉमेडी जोनर की फिल्म ड्रीम गर्ल की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी है। नए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार फिल्म ने इस शनिवार को 6.30 करोड़ की कमाई की है। यह आकड़ा शुक्रवार की कमाई 3.40 करोड़ से करीब दोगुना है।
विज्ञापन

2 of 4
Dream girl - फोटो : amar ujala mumbai
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 120.50 करोड़ रुपये की हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म रविवार को 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।माना जा रहा है कि गांधी जयंती तक फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Sye Raa Narasimha Reddy - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल, 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म जोकर और टॉलीवुड फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज हो रही है, जिसमें चिरंजीवी से लेकर अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं। इन फिल्मों के रिलीज के बाद तय है कि आयुष्मान की फिल्म का कलेक्शन थम जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
Dream Girl and Chhichhore - फोटो : file photo
ड्रीम गर्ल की रिलीजिंग डेट के आस-पास वैसे तो कई फिल्में रिलीज हुईं थी लेकिन उनमें से सिर्फ छिछोरे ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक दर्ज करा सकी। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म तीन हफ्तों में 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में लगातार ऐसी फिल्में रिलीज हुईं हैं जिन्होंने बैक टू बैक 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

'ड्रीम गर्ल' की सफलता के साथ खुली आयुष्मान की किस्मत, नए ऑफर्स की हुई भरमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें