फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: भविष्य में अकादमी पुरस्कार के सपने देख रहे हैं आयुष्मान, नए साल के पोस्ट से दिया यह संकेत

Mon, 01 Jan 2024 06:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'नयी सुबह।' पहली तस्वीर में आयुष्मान खिड़की के पास बैठे हैं और उनके पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के लिए प्रार्थना सभा की एक मार्मिक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। पूरे देश में नव वर्ष की धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारे भी नए साल की धूमधाम के साथ शुरुआत कर रहे हैं। काफी लोग बीते वर्ष 2023 की यादें साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी नए साल के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट में 2023 में बिताए गए समय की झलक देखने को मिली है। वहीं, 2024 की एक झलक भी साझा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के साथ काफी सारी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'नयी सुबह।' पहली तस्वीर में आयुष्मान खिड़की के पास बैठे हैं और उनके पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के लिए प्रार्थना सभा की एक मार्मिक तस्वीर साझा की है। उनके पिता का बीते साल 2023 में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक लाइव परफॉर्मेंस की अपनी तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में टाइम इम्पैक्ट अवार्ड्स की तस्वीर साझा की है। आयुष्मान इस साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर भी साझा की है। आयुष्मान के इस पोस्ट की एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिनेता ने टैटम ओनील की एक तस्वीर साझा की है। उनकी यह तस्वीर तब की जब 2 अप्रैल 1974 को दस साल की उम्र में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार जीता था।

4 of 5
आयुष्मान खुराना पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टैटम ओनील की तस्वीर पर अभिव्यक्ति लिखा है। आयुष्मान द्वारा साझा की गई यह तस्वीर इस ओर इशारा करती है कि वह भविष्य के सपने देखते हैं। फिल्म विक्की डोनर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान खुराना ने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अनूठी भूमिकाओं को पर्दे पर उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की बीते वर्ष 2023 में फिल्म ड्रीम गर्ल-2 सुपरहिट रही। ड्रीम गर्ल-2 वर्ष 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें