फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण: जब करण जौहर के सामने दृष्टि धामी ने लिया कंगना रणौत का नाम, निर्देशक ने यूं दिया रिएक्शन

Sun, 05 Sep 2021 08:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'द एम्पायर' काफी सुर्खियों में बनी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे गेम ऑफ थ्रोन्स की नकल बता रहे हैं। इस बीच 'द एम्पायर' की कास्ट, कॉफी शॉट्स विद करण में पहुंचे, जहां काफी मस्ती देखने को मिली। निर्देशक कारण जौहर के इस शो में दृष्टि धामी, कुणाल कपूर और डिनो मोरिया लीड रोल में नजर आए हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें करण दृष्टि, कुणाल और डिनो से मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर, डिनो के लुक के बारे में पूछते हुए कहते हैं, 'मैंने आपका लुक देखा है सीरीज में, ये बहुत कमाल है।' इस पर डिनो कहते हैं,'मैंने एक जानवर को फॉलो किया, वो पैंथर है।' 

विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, इसके बाद करण कहते हैं, 'ऑफ स्क्रीन आप किस तरह के जानवर हैं?' जिस पर डिनो ने खुद को पपी बताते हुए कहा कि पपी को सब पसंद करते हैं। इसके बाद प्रोमो में करण तीनों से सवाल पूछते हैं कि बैटलफील्ड में कौन सेल्फी क्लिक करता दिखेगा? 
विज्ञापन

3 of 5
दृष्टि धामी, कुणाल कपूर द एम्पायर में - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस पर कुणाल ने जवाब देते हैं, 'मुझे लगता है कि आप। कुणाल की बात पर सहमति जताते हुए डिनो भी सेल्फी लेने की एक्टिंग करते दिखे। प्रोमो के अंत में करण, दृष्टि से पूछते हैं कि हाल फिलहाल में ऐसी कौनसी अभिनेत्री हैं, जिसे आप अपनी रोल मॉडल मानती हैं। 

4 of 5
दृष्टि धामी- द एंपायर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसपर दृष्टि कहती हैं, 'आपकी पसंदीदा कंग... प्रियंका चोपड़ा। दृष्टि के जवाब पर करण कहते हैं- मैंने एकदम स्ट्रेट फेस रखा है, आप देख सकते हैं ये मेरा रेस्टिंग फेस है। करण कुणाल से पूछते हैं कि अगर आपको अभिषेक बच्चन को कई पैगाम भेजना हो तो आप क्या भेजेंगे। इस पर कुणाल कहते हैं कि मेरे भाई कबड्डी कबड्डी कबड्डी। आई लव यू बडी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द एम्पायर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बता दें कि द एम्पायर सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के छह ऐतिहासिक उपन्यासों की सीरीज ‘एंपायर ऑफ द मुगल’ की पहली कड़ी ‘राइडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है।इसकी शुरुआत पानीपत की पहली लड़ाई 1526 से होती है, जहां बाबर अपनी जिंदगी के सफर को याद कर रहा है। कुणाल कपूर बाबर की दमदार भूमिका में हैं। उनपर यह किरदार काफी सूट कर रहा है। वहीं शबाना आजमी एसान दौलत के किरदार में खूब जंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें