फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double XL: अहमदाबाद पहुंचा 'डबल एक्सएल' की टीम का कारवां, सोनाक्षी-हुमा ने लिया गुजराती थाली का मजा

Tue, 25 Oct 2022 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डबल एक्सएल की टीम - फोटो : social media
कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में एक और ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जो कई मायनों में समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। हम बात कर रहे हैं फैट फोबिया जैसे गंभीर मुद्दे को बहुत ही हल्के -फुल्के अंदाज में सबके सामने पेश करने जा रही फिल्म 'डबल एक्सएल' की। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डबल एक्सएल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इसकी पूरा स्टार इसके प्रमोशन की गाड़ी को पूरी तेजी से आगे बढ़ा रही है। ऐसे में यह फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। लगातार अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही इसकी टीम का कारवां इस बार गुजरात के अहमदाबाद शहर में जाकर रुका। जहां 'डबल एक्सएल' की पूरी टीम ने मस्त गुजराती खाने का आनंद लिया और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। 
विज्ञापन

2 of 4
डबल एक्सएल की टीम - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म 'डबल एक्सएल' की पूरी टीम ने दिवाली के मौके पर गुजरात का दौरा किया। दोनों अभिनेत्रियों के साथ-साथ जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र और  साकिब सलीम अपनी आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' की रिलीज से पहले अहमदाबाद शहर के चारों ओर घूमती देखी गई। यह फिल्म 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर्स ने न केवल शांत मोढेरा सूर्य मंदिर में जाकर अहमदाबाद की सुंदरता को निहारा, बल्कि दिवाली की वजह से उन्होंने एक भव्य और पारंपरिक गुजराती थाली के व्यंजनों का आनंद भी लिया।
एक महीने के अंदर कान्ये वेस्ट को दूसरा बड़ा झटका, विवादित टिप्पणियों के कारण बड़े ब्रैंड की पार्टनरशिप से धोया हाथ

विज्ञापन

3 of 4
डबल एक्सएल ट्रेलर लॉन्ट इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म की पूरी टीम साथ में पोज देती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होती इन तस्वीरों में सभी सितारें पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। जहां सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ऑफ व्हाइट सूट पहने खूबसूरत लग रही हैं, वहीं तीनों अभिनेता कुर्ता-पजामा पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हमारे जीवन से जुड़ी एक ऐसी कहानी है, जो हमें बताती है कि हमारे सपने और महत्वाकांक्षाएं हमारी बॉडी की शेप से संबंध नहीं रखते हैं।
केआरके ने अक्षय कुमार की उम्र पर कसा तंज! बोले- आज का दिन 55 से अधिक उम्र के एक्टर्स का भविष्य तय करेगा
विज्ञापन

4 of 4
डबल एक्सल - फोटो : social media
फिल्म लंबे समय से हमारे समाज में प्रचलित बॉडीवेट रूढ़ियों को चुनौती देने का प्रयास करती है। 'डबल एक्सएल' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है, जो ऐसे समाज का सामना करती हैं जो लिए अक्सर एक महिला के आकर्षण या सुंदरता को उसके आकार से जोड़ता है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शिखर धवन भी एक कैमियो रोल निभाते नजर आने वाले हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। 
फिल्म 'कांतारा' देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखें नम हुईं और रोंगटे खड़े हो गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें