कनिका कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कनिका कपूर
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'दोनो' में कनिका कपूर ने मेघना की भूमिका निभाई है। नई दिल्ली की रहने वाली कनिका कपूर ने नई दिल्ली से ही पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक किया। कनिका कपूर जब कॉलेज में थी, तभी से उन्होंने शॉर्ट फिल्में बनाना शुरू कर दिया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में भाग लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। और, मिस मूड इंडिया 2013, फेमिना स्टाइल दिवा नॉर्थ 2014, मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2015 जैसी कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्होंने मिस एशिया 2015 का भी खिताब जीता और उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए पांच लाख का नकद पुरस्कार मिला। 18 साल की उम्र में कनिका कपूर ने तेलुगू फिल्म 'टिप्पू' से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की। वह हिंदी फिल्म 'ए गिफ्ट ऑफ लव सिफर' में भी काम कर चुकी है। छोटे पर्दे पर उनकी शुरुआत धारावाहिक 'एक दूजे के वास्ते 2' के जरिए हुई। और, अब उन्हें सबसे बड़ा मौका राजश्री की फिल्म 'दोनो' में मिला है।
Aarya 3: 'शेरनी के लौटने का वक्त हो गया है..', सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की रिलीज का फैंस को दिया हिंट