फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dobaaraa Collection Day 6: फ्लॉप की कगार पर तापसी पन्नू की ‘दोबारा’! छह दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

Wed, 24 Aug 2022 09:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा 'दोबारा' ने 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक की थी। ओपनिंग डे से ही खराब शुरुआत करने वाली 'दोबारा' का हाल दिन-ब-दिन और भी खराब होता जा रहा है। तापसी पन्नू की फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए और बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी ही बंटाधार हो गया है। बुधवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं, जिसे देख लग रहा है कि 'दोबारा' फ्लॉप के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 4
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे अच्छा रिस्पांस मिला था। ऐसे में माना जा रहा था कि फिल्म बढ़िया कमाई कर सकती है, लेकिन तापसी पन्नू का बायकॉट ट्रेंड पर दिया गया बयान उन पर भारी पड़ गया और लोगों ने उनके फिल्म से भी किनारा कर लिया। वीकएंड तक जहां फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हो रहा था, तो उसके बाद से रोज इसमें कमी देखने को मिल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन पहले से भी खराब होता जा रहा है। सिनेमाघरों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक नहीं मिल रहे हैं। रविवार को फिल्म ने 1.24 करोड़ की कमाई की थी, तो सोमवार को 49 लाख रुपये का कलेक्शन ही हो पाया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म का कारोबार मजह 48 लाख रुपये हुआ।
विज्ञापन

4 of 4
दोबारा - फोटो : social media
वहीं, अब बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने छठे दिन 45 लाख रुपये ही कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई 4.40 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में 30 करोड़ के बजट में बनी 'दोबारा' का अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। वहीं, फिल्म फ्लॉप के कगार पर खड़ी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें