फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: शादी के बाद इन पांच सितारों की है ये पहली दिवाली, तीन ने लॉकडाउन में लिए सात फेरे

Sat, 14 Nov 2020 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों की है शादी के बाद पहली दिवाली - फोटो : Instagram
पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इन खास त्योहार को आम से लेकर खास तक, हर कोई अपने अंदाज में मना रहा है। कोरोना महामारी को लेकर भले ही लोगों में थोड़ा डर माहौल हो, लेकिन दिवाली के लिए उत्साह हमेशा की तरह बरकरार है। वहीं यह दिवाली बॉलीवुड के कई सितारों के लिए खास है, क्योंकि इस साल बहुत से फिल्मी सितारों ने शादी करके अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शादी के बाद किन फिल्मी सितारों के यह पहली दिवाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू 
यह साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से मुंबई के ताज होटल से शादी की। दोनों की शादी में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। इस खूबसूरत कपल के लिए शादी के बाद यह पहली दिवाली है। 
विज्ञापन

3 of 6
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
मशहूर हिंदी और पंजाबी गायिका नेहा कक्कड़ ने बीते 24 अक्तूबर को अपने करीबी दोस्त रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। वहीं शादी के बाद नेहा हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गईं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के लिए भी शादी के बाद यह पहली दिवाली है।

4 of 6
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : file photo
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार करके घर-घर मशहूर हुए अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी इसी साल लॉकडाउन में शादी की। उन्होंने इस साल अगस्त में गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शादी के बाद राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की यह पहली दिवाली है। 
विज्ञापन

5 of 6
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा - फोटो : file photo
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा
पूजा बनर्जी टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में भी काम किया है। पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंधकर सभी को हैरान कर दिया था। हाल ही में वह मां भी बनी हैं। इस साल शादी करने वालों में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की भी यह पहली दिवाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें - फोटो : file photo
प्राची तेहलान और रोहित सरोह 
प्राची तेहलान यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। प्राची तेहलान ने इस साल सात अगस्त को लॉकडाउन के समय दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोह शादी की थी। शादी के बाद प्राची तेहलान और रोहित सरोह की भी यह पहली दिवाली है।


पढ़ें: फिर विवादों में आए कुणाल कामरा, अटॉर्नी जनरल ने अवमानना का मामला दर्ज करने पर जताई सहमति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें