फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस्टर इंडिया' से लेकर 'परीक्षा' तक, बाल दिवस पर जरूर देंखे ये पांच शानदार फिल्में

Sat, 14 Nov 2020 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिस्टर इंडिया, परीक्षा - फोटो : twitter
पूरे देश में आज बाल दिवस बनाया जा रहा है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। बाल दिवस बच्चों के लिए बेहद खास होता है। हम सभी एक समय बच्चे ही थे। बचपन से जुड़ी ऐसी कई यादें हैं जो आज भी हमारे जहन से नहीं निकलती हैं। हम सभी को अपने बचपन से जुड़ी कुछ खट्टी-मीठी यादें हिंदी सिनेमा के जरिए भी याद आती रही हैं। यह सभी बच्चों पर आधारित फिल्मों में देखा जा सकता है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो बच्चों पर आधारित हैं। बाल दिवस पर हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मिस्टर इंडिया - फोटो : file photo
फिल्म- मिस्टर इंडिया
इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमीरश पुरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मिस्टर इंडिया साल 1987 में आई थी। इस फिल्म की कहानी एक जादूई घड़ी पर आधारित है। इस फिल्म में कई बाल कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मिस्टर इंडिया का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। यह अपने समय की हिट फिल्म थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मकड़ी - फोटो : file photo
फिल्म- मकड़ी
इस फिल्म की कहानी दो बहनें चुन्नी और मुन्नी की है। यह दोनों बहनें एक ऐसी महिला के जाल में फंस जाती हैं जो उन्हें डराकर उनसे काम करवाती है। इस फिल्म में शबाना आजमी और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म मकड़ी साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भाद्वाज ने किया था। 

4 of 7
तारे जमीन पर - फोटो : file photo
फिल्म- तारे जमीन पर
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में आमिर खान, टिस्का चोपड़ा और दर्शील सफरी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक मासूम बच्चे की है जिसकी रुचि कला के विषय में होती है लेकिन वह अपने माता-पिता की वजह से दूसरे विषय को पढ़ने पर मजबूर होता है। फिल्म तारे जमीन पर का निर्देशन आमिर खान ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
आई एम कलाम - फोटो : file photo
फिल्म- आई एम कलाम
इस फिल्म का निर्देशन नीला माधब पांडा ने किया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे होनहार बच्चे की है जो गरीबी में पैदा होता है। वह एक ढाबे पर काम करता है, लेकिन वह बच्चा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दूल कलाम से प्रेरित होता है। जिनसे वह बच्चा मिलना चाहता है। फिल्म आई एम कलाम साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में हर्ष मौर्य, गुलशन ग्रोवर और पितोबाश त्रिपाठी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

6 of 7
चिल्लर पार्टी - फोटो : file photo
फिल्म- चिल्लर पार्टी
यह बच्चों पर आधारित शानदार फिल्मों में से एक हैं। बड़े कलाकार न होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'परीक्षा' में आदिल हुसैन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म- परीक्षा
यह फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदिल हुसैन, प्रियंका बोस, शुभम और संजय सूरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक रिक्शेवाले की है जो अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए हर एक जतन करता है। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। 

पढ़ें: इन पांच फिल्मों में दिखा दिवाली का त्योहार, फिल्मों को बनाया और भी खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें