फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं दिव्या दत्ता, इस फिल्म से रखा था मनोरंजन जगत में कदम

Fri, 25 Sep 2020 07:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : instagram: divyadutta25
दिव्या दत्ता हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। वह अपना जन्मदिन 25 सितंबर को मनाती हैं। दिव्या दत्ता फिल्मों में भले ही सह कलाकार की भूमिका में नजर आती हों, लेकिन उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया जाता रहा है। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्या दत्ता ने सौ से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से पर्दे पर खास छाप छोड़ी। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में साल 1977 में हुआ था। वह एक पंजाबी हिंदू परिवार में संबंध रखती हैं। दिव्या दत्ता जब सात साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद दिव्या की मां ने अकेले ही उनका पालन पोषण किया। दिव्या दत्ता की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं। साल 1984 में पंजाब में हुए सिख दंगों के समय दिव्या बहुत छोटी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह दंगे के दौरान काफी डर गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : instagram: divyadutta25
दिव्या दत्ता को बचपन से ही अभिनय का शौक रहा था। उन्होंने अमर उजाला के एक ब्लॉग में लिखा, 'जब मैं चार साल की थी तब मुझे एक दिन लगा कि मैं अभिनय बढ़िया कर लेती हूं। होता यह था कि उन दिनों अमिताभ बच्चन की डॉन रिलीज हो चुकी थी और फिल्म का गाना 'खइके पान बनारसवाला' खूब बजा करता था। मैंने भी उनका पान खाकर नाचने वाला स्टाइल देख रखा था तो घर पर मैं इसी गाने पर खूब नाचा करती। मम्मी का दुपट्टा लेकर मैं उसे कमर में बांध लेती और होठों पर पान वाली लाली लाने के लिए खूब सारी लाल लिपस्टिक लगा लेती। हमारे घर पर बाकायदा इसका शो हुआ करता था। उनकी पार्टी चलती और मेरा डांस।'

4 of 5
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala
दिव्या दत्ता ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1994 में फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से की थी। बॉलीवुड में आने से पहले दिव्या पंजाब के रीजनल टीवी कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग किया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने लीजा रे और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'कसूर' में लीजा रे की आवाज की डबिंग भी की थी। उस समय तक लीजा रे ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती थीं, जिसके चलते फिल्म में दिव्या दत्ता ने ही उनके लिए हिंदी डबिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : instagram: divyadutta25
इसके बाद धीरे-धीरे दिव्या दत्ता फिल्मी पर्दे पर नजर आने लगीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से पुरस्कार भी हासिल किए हैं। साल 2018 में फिल्म 'इरादा' के लिए दिव्या दत्ता ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वह और भी कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा दिव्या दत्ता 'स्पेशल ऑप्स' और 'होस्टेज 2' वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: बाइस्कोप: रामसे के हॉरर साम्राज्य को इस फिल्म ने दी सीधी चुनौती, रंजीता के साथ मिथुन ने लगाई हैट्रिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें