फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी सपने में आती थीं दिव्या भारती, लाडला के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुई थी अजीब घटना

Fri, 05 Apr 2019 08:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या भारती
25 फरवरी, 1974 को जन्मी दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को हुई थी। दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने 3 साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई और वह अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोविंदा और दिव्या भारती
गोविंदा के साथ आई फिल्म शोला और शबनम के सेट पर ही दिव्या और साजिद की मुलाकात हुई, प्यार हुआ और दिव्या के 18 साल का होते ही दोनों ने शादी कर ली। दिव्या के पिता ओम प्रकाश इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि साजिद मुस्लिम थे, जबकि दिव्या हिंदू। 
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या भारती
शादी के 1 साल के अंदर ही अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत अत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया था कि उस रात दिव्या ने रम पी थी वह ड्रग्स कभी नहीं लेती थीं।

4 of 6
दिव्या भारती - फोटो : SOCIAL MEDIA
दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं।
विज्ञापन

5 of 6
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
दरअसल पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं। इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती, प्यार और शादी का रिश्ता कायम हुआ। साजिद नाडियावाला ने साल 2004 तक जो भी फिल्म बनाई, उसे दिव्या को डेडिकेट किया। साजिद आज भी दिव्या को याद करते हैं। साजिद आज भी दिव्या के परिवार को अपना मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी और दिव्या भारती
मौत के बाद दिव्या की दो फिल्में रिलीज हुईं। रंग और शतरंज। दिव्या ने उस वक्त अनिल कपूर के साथ फिल्म लाडला की तकरीबन 80 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली थी। बाद में उनकी जगह श्रीदेवी को लेकर फिल्म पूरी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अजीब घटना घटी थी। रवीना टंडन ने बताया था कि ऑफिस के एक सीन में जिस डायलॉग पर दिव्या भारती अटकती थीं। श्रीदेवी भी उसी डायलॉग पर अटकने लगीं। इसके बाद शूटिंग टीम काफी डर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें