फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Bharti: छोटे करियर में दिव्या ने कमाया बड़ा नाम, फिर कुछ इस तरह 'सात समुंदर पार' से भी दूर चली गईं हसीना

Wed, 05 Apr 2023 07:56 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस दिव्या भारती की गिनती बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में होती है। दिव्या भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बेहद कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर लिया था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और 19 साल की उम्र में दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वह सुपरस्टार बन गईं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत तेलगू 'बोब्बिली राजा' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और बेहद कम समय में वह इंटस्ट्री में छा गईं। उनकी फिल्म 'विश्वात्मा' उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म का मशहूर गाना 'सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई' आज भी लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देता है।

विज्ञापन

3 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

'विश्वात्मा' की सफलता के बाद दिव्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने छोटे से करियर के दौरान उन्होंने 'शोला शबनम', 'दीवाना' जैसी सुपरहिट फिल्में की। अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर वह लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी रही थीं। 

4 of 7
दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से 10 मई सन 1992 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, जिसके बाद साजिद उनसे मिलने के लिए अक्सर सेट पर आने लगे। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर उन्होंने शादी कर ली।

विज्ञापन

5 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद से शादी करने से पहले एक्ट्रेस ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम दिव्या से बदलकर 'सना' रख लिया था। शुरुआती दिनों में दोनों ने अपनी शादी को सबसे छिपाकर रखा था, जिसकी वजह साजिद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि हमने अपनी शादी की बात इसलिए छुपाकर रखी थी, क्योंकि दिव्या का करियर दांव पर लगा था, लेकिन वह हमेशा से ही दुनिया को हमारी शादी के बारे में बताना चाहती थीं। मैं उन्हें बार-बार ऐसा करने से मना करता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती ने पांच अप्रैल सन् 1993 में महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अचानक हुई उनकी मौत से हर कोई हैरान था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी। हालांकि, इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि उनकी हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है, तो कुछ लोगों ने इस दर्दनाक घटना को एक हादसे का नाम दिया था।  

यह भी पढ़ें-  Sumbul Touqeer: सुंबुल तौकीर ने 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर किया खुलासा, बोलीं-नहीं मिला कोई ऑफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें