फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Team: ये बॉलीवुड सितारे हैं स्पोर्ट्स टीम के मालिक, किसी ने IPL तो किसी ने फुटबाल में किया इंवेस्ट

Tue, 04 Apr 2023 10:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें खेल में काफी रुचि है। इतना ही नहीं इन सेलेब्स ने खुद की स्पोर्ट्स टीम भी बनाई हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 6
सितारों का बिजनेस बना 'खेल' - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे एक्टिंग के अलावा कई अलग बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्हें खेल जगत में काफी ज्यादा रुचि है। इतना ही नहीं कई तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने स्पोर्ट्स के पैशन को इसमें इंवेस्ट कर पूरा किया है। जी हां, बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी खुद की स्पोर्ट्स टीम है। आइए आपको उन सेलेब्स और उनकी टीम के बारे में बताते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के सबसे बड़े निवेश में से एक आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसके वह अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ सह-मालिक हैं। एक्टर अपनी टीम के लिए बेहद समर्पित हैं, उन्हें लगभग सभी मैचों का अपने परिवार के साथ लुत्फ उठाते देखा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल के साथ आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब मालकिन हैं। एक्ट्रेस को पिछले साल भावुक होते देखा गया था क्योंकि वह बोली लगाने से चूक गई थीं। इसके पीछे का कारण उनके जुड़वा बच्चे थे जो उस वक्त बेहद छोटे थे। 

Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया

4 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन, जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। यह एक कबड्डी टीम है जिसने हाल ही में चैंपियनशिप लीग जीती है। बाद में, टीम ने फुटबॉल और क्रिकेट की अन्य लीग टीमों के विरुद्ध विराट कोहली फाउंडेशन स्पोर्ट्स ऑनर्स ट्रॉफी भी जीती। इस जीत की खुशी को साझा करते हुए अभिषेक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा, 'मेरे लिए इतना गर्व का क्षण। विनम्र। भावनात्मक। कबड्डी परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे पूर्ण यात्राओं में से एक रहा है।'

Virat Anushka: पैपराजी को देखकर हंसते क्यों हैं विरुष्का? अनुष्का ने बताया ऐसा कारण कि छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। एक्टर मुंबई की प्रीमियम फुटबॉल लीग, मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक हैं, जिसने 2021 में कप जीता था। इतना ही नहीं, वह एफसी बार्सिलोना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी नवजात बेटी राहा के पास खुद की एक जर्सी है। एक्टर अक्सर फुटबॉल मैच देखने पहुंचते हैं और वायरल तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 

Salman Khan Eid: ईद पर रिलीज हुई सलमान की ये 10 फिल्में, दो रहीं फ्लॉप, अब निगाहें किसी का भाई किसी की जान पर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की ही तरह एक्टर जॉन अब्राहम भी फुटबॉल लवर हैं। एक्टर ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी में निवेश किया है, जो गुवाहाटी स्थित एक सफल आईएसएल टीम है। यह उत्तर पूर्व भारत के आठ राज्यों, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें