बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो आए दिन फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी स्टार किड चर्चा में है, जिन्होंने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है। लेकिन वो अपनी खूबसूरती के चलते इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती के बारे में। मिथुन दा की बेटी दिशानी ने भले ही अभी फिल्मों की दुनिया से दूरी बना रखी हो लेकिन वो अपने ग्लैमरस स्टाइल से किसी का भी दिल जीत लेने का दम रखती हैं। आज हम आपको दिशानी चक्रवर्ती के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।